24 HNBC News
24hnbc सुकुलकारी में अवैध शराब बिक्री को रोकने के लिए ग्राम वासियों ने दिया ज्ञापन
Saturday, 03 Jul 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC  ( बिलासपुर  ) 
समाचार
विषय :- गाम सुकुलकारी में अवैध रूप से कच्ची शराब (महुआ) बिक्री करने से रोकने बाबत्।
 
 
पचपेड़ी। ग्राम सुकुलकारी थाना पचपेडी तहसील मस्तुरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री जोरो शोरो से चल रही है । जिसको ग्राम में शराब बिक्री करने से मना करने पर भी नहीं मान रहा है । और अवैध बिक्री करने वाले कोचिया के द्वारा गांव वालो को अपशब्द का प्रयोग कर गाली गलौच एवं मारपीट, जान से मारने की धमकी दिया जाता है। जिससे गांव में शांति भंग हो चुकी है। साथ ही आम साधारण नागरिको को बहुत ही विकट परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । महिलाओं को भी उस रास्ते से गुजरना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में रोज कुछ न कुछ वैमनुष्यता एवं आक्रोश पैदा हो रहा है। आस पास के नागरिक द्वार शराब पीने के लिए भीड़ का जमावड़ा बना रहता है। जिससे वैश्विक महामारी कोविड 19 फैलने की पुर्ण सम्भावना बना हुआ है । सभी समस्या को देखते हुए थाना प्रभारी पचपेड़ी को द्वारा तत्काल कार्यवाही करने अवगत कराया गया है। परंतु दो दिन बीत जाने के बाद भी कार्यवाही नही हो पा रही है। आगे कार्यवाही करने में हम सभी लोगों उपर विभाग में कार्यवाही करने से मजबूर हो जायेगे । इस लिए तत्काल कार्यवाही करने की कृपा करे । हम सभी ग्रामवासी आवेदकगण आज दिनांक 03/07/2021 को अवैध कच्ची शराब बेचने वाले बिचौलिया का नाम 1. तेरस यादव ( मुरू) पिता छहुरा 2. मनीराम यादव पिता खीखराम यादव 3. ताराचंद यादव पिता मनहरण 4. रोहित पिता रामप्रसाद 5. अजय यादव पिता घासी यादव 6. तिलकराम महिलागे पिता भगाउ राम 7. अनिता बाई पति चैतराम 8. गंगाप्रसाद पिता सुखीराम 9. भोला पिता चैतू 10. विसम्हर पिता चैतू । जितने लागो का सही जानकारी है उसी का नाम उपर लिखाया गया है ।