24 HNBC News
24hnbc पशु-पक्षी दें ये संकेत तो समझें इनके इशारे
Friday, 02 Jul 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC
समाचार :-
आपके भविष्य को लेकर पशु-पक्षी ऐसे देते हैं संकेत
जीव-जंतुओं में प्राकृतिक आपदा या भावी घटनाओं का आभास पहले ही हो जाता है, इस संबंध में जहां आपने कई बार लोगों को कहते हुए सुना होगा, तो हो सकता है कई बार इसका प्रमाण भी देखा हो। इसका प्रमाण आप भूकंप या इस तरह की घटनाओं से ठीक पहले जानवरों व पक्षियों के व्यवहार को देखकर समझ सकते हैं।
माना जाता है कि हम इंसानों की अपेक्षा पक्षी और जीव-जंतुओं की इंद्रियां प्रकृति के प्रति कई गुना संवेदनशील होती हैं। भूकंप, बाढ़, वर्षा आदि को लेकर जीव जंतुओं में पहले से ही आभास हो जाता है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही बातें जिनके बारे में जानकर शायद आप भी चौंक जाएं।
क्या आप जानते हैं कि कई बार जानवर हमारे साथ होने वाली घटनाओं का हमें पहले ही संकेत दे देते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकतर हम उनके इन इशारों को पहचान नहीं पाते।
इस संबंध में कई जानकारों का मानना है कि यदि हम इन संकेतों को ठीक से और आसानी से पहचाने लग जाएं, तो हम अपने साथ होने वाली कई शुभ व अशुभ घटनाओं को लेकर काफी हद तक सतर्क होने के साथ ही अशुभ घटनाओं से बचने का प्रयास भी कर सकते हैं।
ऐसे समझें जानवरों व पक्षियों के संकेत..
माना जाता है कि कौवों के कई प्रकार के आचरण शुभ और अशुभ दोनों का ही संकेत देते हैं। अगर कौआ किसी व्यक्ति के कंधे पर बैठ जाए तो इसे धनहानि या मृत्यु का संकेत माना जाता है।
वहीं यदि यात्रा के वक्त यदि रास्ते में कौआ पानी पीता दिख जाए, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है।
इसके अलावा सूर्योदय के वक्त अगर कौआ आपके घर के सामने आवाज करता है, तो धन में वृद्धि और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि की सूचना देता है।
जबकि सुबह घर की मुंडेर पर कौआ बोले तो मेहमान के आगमन का संकेत देता है।
 
: इससे अलग गिरगिट को वर्षा का मापक यंत्र कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि गिरगिट का रंग गहरा हो तो वर्षा का संकेत देता है।
 
: जबकि उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। मान्यता के अनुसार उल्लू से आपकी नजरें टकरा जाएं तो आप मालामाल हो जाएंगे।
 
: यह भी माना जाता है कि यदि उल्लू किसी रोगी को छूते हुए निकल जाए या उसके ऊपर से उड़ता हुआ निकल जाए तो रोगी के रोग दूर हो जाते हैं।
 
: इसके अतिरिक्त यदि उल्लू घर की छत पर आ बैठे या फिर आवाज करे तो यह कि यह मृत्यु का संकेत माना जाता है।
 
: वहीं बछड़े को दूध पिलाती गाय नजर आ जाए तो यह शुभ संकेत है।
 
: हंस, सफेद घोड़ा, मोर, तोता, शंख दिख जाएं तो यह भी शुभ माना जाता है।
 
: कहीं जाते वक्त अगर कुत्ता सामने आकर भौंकने लगे तो अशुभ माना जाता है।
 
: जबकि यदि कुत्ता अचानक धरती पर लगातार अपने सिर को रगड़ता है, तो माना जाता है कि वह उस स्थान भूमि में धन की सूचना देता है।