24 HNBC News
पुलिस मामले पर 19 वर्षीय मानकर कर रही जांच, वह असल में है नाबालिक बालिका न्यायधानी के महमंद क्षेत्र में दिनदहाड़े बालिका के साथ हुई जघन्य अपराध ने कानून व्यवस्था की खोली पोल, राष्ट्रिय विधि महामंत्री ओम.पी.साहू
Thursday, 01 Jul 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC   ( बिलासपुर  ) 
समाचार :-
बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम महमंद में बीते दिनों एक बालिका की लाश मिली थी। जिस पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है लेकिन अब तक आरोपियों का किसी तरह का सुराग नहीं लगा पाई है वहीं साहू समाज के पदाधिकारियों ने पीड़िता के घर पर जाकर परिजनों से मुलाकात कर घटना की घोर निंदा कि और परिजनों को संतावना दिया। एवं शासन प्रशासन से मिलकर उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराने की भी बात कही।
मिली जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र के महमंद में रहने वाली बालिका दुर्गा कुमारी साहू पढ़ाई करती थी बताया जा रहा है कि वह सुबह 10:00 बजे घर से निकली थी लेकिन देर शाम होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच उसकी लाश मिलने की सूचना आई। वही तोरवा पुलिस घटना की जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर पहुंची तो पता चला, कि मृतिका के गले में निशान है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर डॉग स्कॉट की सहायता से संदेह के आधार पर कुछ युवकों के घर पर दबिश देकर उनसे पूछताछ कर रही है। लेकिन अब तक मामले में पुलिस के हाथ आरोपियों के खिलाफ कुछ खास सबूत नहीं लगे हैं। बताया जा रहा है कि मामले पर अब तक लगभग 40 संदेहीओ को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
 
पुलिस मामले पर 19 वर्षीय मानकर कर रही जांच, वह असल में है नाबालिक बालिका
 
यह बताया जा रहा है कि पूरे मामले पर तोरवा पुलिस अब तक मृतिका को 19 वर्षीय मानकर जांच कर रही है लेकिन प्राप्त दस्तावेज( आठवीं की अंकसूची) के अनुसार असल में मृतिका अपनी 18 वर्ष की आयु को पूर्ण नहीं कर पाई थी । इसलिए कानून के जानकारों का कहना है कि मामले पर आरोपियों के खिलाफ जांच व कार्यवाही नाबालिक हिसाब से करना चाहिए
वही पूरे मामले पर साहू समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि दुर्गा साहू के प्रति अपराधियों के द्वारा किए गए जघन्य अपराध ने दिल्ली के निर्भया कांड की यादे को ताजी कर दिया है। महमन्द लाल खदान क्षेत्र में नशे के सौदागरों द्वारा दिनदहाड़े इस तरह से बड़ी जघन्य अपराध करने के तरिकों ने बिलासपुर जिला के कानून व्यवस्था की पोल खोल दिया है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू किया जाएगा। बताया जाता है कि मृतक कु दुर्गा साहू एक बेहद ही गरीब परिवार की 4 बेटियों मे से होनहार बेटी थी। पीड़ित परिजनों से मिलने के दौरान साहू समाज के जिलाध्यक्ष डां तिलक साहू , महामंत्री पप्पू साहू, राष्ट्रिय विधि महामंत्री ओम पी. साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तिफरा रामू साहू, सिरगिट्टी अध्यक्ष पवन साहू, डॉक्टर राजेश साहू , देवरीखुर्द केन्द्र के उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू, श्री महेश्वर साहू व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।