24hnbc बी बी ड्राइवर या आरक्षक, है तो विभाग में पशु तस्करी का मामला
Monday, 28 Jun 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24 HNBC ( बिलासपुर )
समाचार :-
बिलासपुर। एक तरफ जिले की पुलिस जुआ सट्टा पकड़ने में लगी है और दूसरी तरफ पशुधन तस्करी का मामला सकरी थाने और पचपेड़ी थाने के बीच रोचक होता जा रहा है। ऐसा बताया जाता है कि पशुधन तस्करों के बीच वर्चस्व की लड़ाई है और सकरी थाना क्षेत्र स्थित एक पशुधन तस्कर और मस्तूरी मुख्य मार्ग पर स्थित पशु तस्करी के लिए विख्यात गांव का साहेब के बीच पूरी उठापटक चल रही है। इस सब चक्कर में बबलू बंजारे का नाम बार-बार उछल रहा है कोई इसे आरक्षक बताता है तो कोई इसे पुलिस अधिकारी का ड्राइवर बताता है। एएसपी सिटी बबलू बंजारे को ड्राइवर के नाम पर आईडेंटिफाई नहीं करते असल में पशु तस्करी के तार बी बी से इस तरह जुड़े हैं की खाकी को अपनी साख बचानी है तो जब जब पशु तस्करी की गाड़ियां पकड़ी गई है बी बी के मोबाइल लोकेशन को जांचा जाना चाहिए । संदेह के घेरे में केवल बी बी नहीं ग्रामीण क्षेत्र के कथित पत्रकार भी हैं कुछ पत्रकार तो यूट्यूब पर मॉडलिंग और छत्तीसगढ़ी गाने के मामले में भी खासे लोकप्रिय हैं और इनका गढ़ मस्तूरी थाना और पचपेड़ी थाना हुआ करता है। बताया जाता है कि मस्तूरी के एक पूर्व टीआई ने तो ऐसे स्वनामधन्य खबरचियो से निपटने के लिए इनकी पूरी फाइल बना ली थी और इनकी लगाम कसकर खींची थी हालांकि बाद में उनका तबादला हो गया। पशुधन तस्करी का गंदा व्यवसाय सर चढ़कर बोल रहा है। और इसमें दलाली करने वाले के नाम ऑडियो में खुलकर बोले जा रहे हैं।