24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 29 जून 2021 : आज पंचमी तिथि, जानें मुहूर्त और शुभ योग
Monday, 28 Jun 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC  ( पंचांग  ) 
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 08, शक संवत् 1943 आषाढ़ कृष्ण पंचमी मंगलवार विक्रम संवत् 2078। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 15, जिल्काद 18, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 जून 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः।
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अपराह्न 01 बजकर 24 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, शतभिषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 02 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।
प्रीति योग मध्याह्न 12 बजकर 20 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ, तैतिल करण अपराह्न 01 बजकर 24 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 29 जून 2021 : सुबह 05 बजकर 26 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 29 जून 2021 : शाम 07 बजकर 24 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त : 
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 09 मिनट से 07 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल शाम 05 बजकर 46 मिनट से 07 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। रवि योग मध्‍यरात्रि 01 बजकर 02 मिनट से अगले दिन 05 बजकर 26 मिनट से।
आज का अशुभ मुहूर्त : 
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 09 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से 12 बजकर 05 मिनट तक। वर्ज्य काल सुबह 08 बजकर 05 मिनट से 09 बजकर 42 मिनट तक।
आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।