24hnbc आज का पंचांग 28 जून 2021, सोमवार : जानें आज की तिथि, मुहूर्त और शुभ योग
Sunday, 27 Jun 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24 HNBC
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 07, शक संवत् 1943 आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी सोमवार विक्रम संवत् 2078। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 14, जिल्काद 17, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 जून 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 बजे से 09 बजे तक। चतुर्थी तिथि अपराह्न 02 बजकर 17 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ, धनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 49 मिनट तक उपरांत शतमिषा नक्षत्र का आरंभ।
विष्कुंभ योग अपराह्न 02 बजकर 17 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 01 बजे तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 28 जून 2021 : सुबह 05 बजकर 26 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 28 जून 2021 : शाम 07 बजकर 24 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 09 मिनट से 07 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से 04 बजकर 13 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 05 मिनट से 04 बजकर 46 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से 01 बजकर 48 मिनट तक रहेगा इसके बाद 03 बजकर 40 मिनट से 04 बजकर 36 मिनट तक। पंचक दोपहर 01 बजे से 05 बजकर 26 मिनट तक।
आज के उपाय : भोलेनाथ को दूध में शक्कर, अक्षत और अपराजिता के पुष्प डालकर चढ़ाएं।