आप पत्रकार भी तो भीड़ का हिस्सा है ....... एसडीएम बिलासपुर कलेक्टर से अवकाश लेकर गया है कोविड-19
Thursday, 24 Jun 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24 HNBC ( बिलासपुर )
बिलासपुर। बिलासपुर सहित पूरे राज्य में अनलॉक की श्रेणी चल रही है अभी भी कोचिंग व्यवसाय को छुट नहीं मिली है स्कूल में सामान्य पद्धति से शिक्षा जैसा महत्वपूर्ण काम भी बंद है पर आज छत्तीसगढ़ भवन और कांग्रेस भवन सहित आसपास के क्षेत्र को देखकर ऐसा लग रहा था कि कोविड-19 ने बाकायदा कलेक्टर से कुछ दिन का अवकाश ले लिया है। और कलेक्टर ने कोविड-19 की अवकाश पर जाने की एप्लीकेशन पर सहमति व्यक्त की है तभी तो पूरे क्षेत्र में जबरदस्त भीड़ बिना सैनिटाइजिंग, बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंसिंग के सुबह से शाम तक लगी रही।
आज बिलासपुर जिले के नव नियुक्त प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर में आए हुए है रोज जिला प्रशासन की तरफ से जो मेडिकल बुलेटिन जारी होता है उसमें संक्रमित होने वालों की संख्या 0 नहीं हुई है। और स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर तीसरी लहर से निपटने की तैयारी भी कर रहा है। इस सब के बावजूद जिला प्रशासन ने केवल आम जनता का जीवन संकट में नहीं डाला साथ में अपने राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी स्टॉप सहित न जाने कितने लोगों का जीवन संकट में डाला है क्योंकि कई हजार की इस भीड़ में सैकड़ों लोग बिना वैक्सीनेशन के थे तो कुछ 100 लोगों को प्रथम डोज लग चुका था। पत्रकारों ने जब एसडीएम बिलासपुर से इस संदर्भ में पूछा तो उन्होंने बड़ा अनोखा जवाब दिया आप पत्रकार भी तो भीड़ का हिस्सा है।