24 HNBC News
नवरात्र महासप्तमी के दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, मां महाकाली की पूजा से होता है सभी विपदाओं का नाश
Friday, 23 Oct 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है। मां काली की पूजा से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। मां काली की पूजा करने से आकस्मिक संकटों से रक्षा होती है। शक्ति का यह रूप शत्रु और दुष्टों का संहार करने वाला है। मान्यता है कि मां काली वह देवी है जिन्होंने मधु कैटभ जैसे असुर का वध किया था।

कालरात्रि देवी का मंत्र

मां दुर्गा के स्वरूप की साधना करते समय किस मंत्र का जप करना चाहिए-

ॐऐं हीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै ॐ कालरात्रि देव्यै नमः ।।

पुष्प

भोग

नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है ।कालरात्रि को गुड़ बहुत पसंद है। इसलिए मां सप्तमी के दिन उन्हें गुड़ का भोग लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मां को गुड़ का भोग चढ़ाने और ब्राह्मणों को दान करने से मां प्रसन्न होती है और सभी विपदाओं का नाश करती हैं।