24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 23 जून 2021 : आज कई शुभ योग, जानें मुहूर्त और शुभ समय
Tuesday, 22 Jun 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC  ( बिलासपुर  ) 
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 02, शक संवत् 1943 ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी बुधवार विक्रम संवत् 2078। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 09, जिल्काद 12, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 जून 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि प्रातः 07 बजे तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ, अनुराधा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 48 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ साध्य योग पूर्वाह्न 10 बजे तक, उपरांत शुभ योग का आरंभ।
तैतिल करण प्रातः 07 बजे तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज चतुर्दशी तिथि का क्षय।
सूर्योदय का समय 23 जून 2021 : सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 23 जून 2021 : शाम 07 बजकर 22 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त :
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 08 मिनट से 07 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल अगले दिन सुबह 01 बजकर 21 मिनट से 02 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। रवि योग मध्य रात्रि 11 बजकर 48 मिनट से अगले दिन 05 बजकर 25 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 11 बजकर 48 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त:
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। वर्ज्य काल दोपहर 04 बजकर 47 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक। भद्राकाल अगली सुबह 03 बजकर 32 मिनट से 05 बजकर 25 मिनट तक।
आज के उपाय : गणपति स्तोत्र का पाठ कीजिए, सौंफ खाकर शुभ काम के लिए घर से निकलें।