24hnbc रविवार को खुलेगी दुकानें, जानिए कितने बजे तक
Thursday, 17 Jun 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24 HNBC (बिलासपुर )
बिलासपुर। कोरोना के लगातार कम होते मामले को देखते हुए एक बार फिर से पूरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है.. छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत न्यायधानी बिलासपुर में भी रविवार को लगे पूर्ण लॉकडाउन मैं छूट देते हुए दुकानों को खोलने की समय सीमा को दोपहर 2 बजे तक किया गया है.. जिले के कलेक्टर सारांश मित्तर ने आदेश जारी करते हुए प्रत्येक रविवार को दोपहर 2:00 बजे के पश्चात पूर्ण व्यवसायिक गतिविधि बंद रखने का निर्णय लिया है.. इस दौरान केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल दुकान, पशु चिकित्सालय, पेट्रोल पंप तथा गैस एजेंसी और पीडीएस एवं निर्धारित समयावधि में दूध, फल, सब्जी न्यूज़ पेपर, पेट शॉप, होटल, रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी, ब्यूटी पार्लर, सैलून तथा विवाह प्रयोजन हेतु मैरिज हॉल, रेस्टोरेंट के संचालन की अनुमति दी गई है.. ब्यूटी पार्लर और सैलून को रविवार शाम 8:00 बजे तक खोला जा सकेगा.. इससे पहले जिले में कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए सभी प्रकार की स्थाई व अस्थाई दुकानें शोपिंग मॉल व्यवसायिक प्रतिष्ठान सुपर मार्केट फल एवं सब्जी मंडी शोरूम मदिरा दुकानें ठेला सैलून को रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में शाम 8 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की थी..