24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Thursday, 17 Jun 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC 
आज का पंचांग 18 जून 2021, शुक्रवार : आज इस समय से रवियोग, जानें मुहूर्त और शुभ संयोग
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 28, शक संवत् 1943 ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी शुक्रवार विक्रम संवत् 2078। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 04, जिल्काद 07, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 जून 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। अष्टमी तिथि रात्रि 08 बजकर 40 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 37 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ।
व्यातिपात योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 46 मिनट तक उपरांत वरियान योग का आरंभ, विष्टि करण प्रातः 09 बजकर 20 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – श्री दुर्गाष्टमी, धूमावती जयंती।
सूर्योदय का समय 18 जून: सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 18 जून: शाम 07 बजकर 21 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 07 मिनट से 07 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 04 बजकर 10 मिनट तक। रवि योग रात्रि 09 बजकर 38 मिनट से अगले दिन 05 बजकर 23 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 11 मिनट से 09 बजकर 07 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से 01 बजकर 46 मिनट तक। भद्राकाल सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 09 बजकर 23 मिनट तक।
आज के उपाय : फल का दान करें, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।