24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Tuesday, 15 Jun 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC
आज का पंचांग 16 जून 2021
बुधवार  जानें आज की तिथि और शुभ मुहूर्त
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 26, शक संवत् 1943 ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी बुधवार विक्रम संवत् 2078। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 02, जिल्काद 05, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 जून 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि रात्रि 10 बजकर 46 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, मघा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 15 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।
हर्षण योग प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ, कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 52 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात सिंह राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत व त्योहार – षष्ठी, विंध्यवासिनी पूजा।
सूर्योदय का समय 16 जून : सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 16 जून : शाम 07 बजकर 20 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 07 मिनट से 07 बजकर 31 मिनट तक। अमृत काल शाम 07 बजकर 48 मिनट से रात्रि 09 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 05 बजकर 23 मिनट से रात्रि 10 बजकर 15 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। वर्ज्य काल सुबह 09 बजकर 59 मिनट से 11 बजकर 37 मिनट तक।
आज के उपाय : गणपति स्तोत्र का पाठ कीजिए, बड़ी बहन के चरण स्पर्श करें।