24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Monday, 14 Jun 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC
आज का पंचांग 15 जून 2021, मंगलवार : जानें आज की तिथि और शुभ मुहूर्त
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 25, शक संवत् 1943 ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी मंगलवार विक्रम संवत् 2078। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 01, जिल्काद 04, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 जून 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि रात्रि 10 बजकर 57 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, आश्लेषा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 42 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ।
व्याघात योग प्रातः 09 बजे तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ, बव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 46 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 09 बजकर 42 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 15 जून : सुबह 05 बजकर 22 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 15 जून : शाम 07 बजकर 20 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 07 मिनट से 07 बजकर 31 मिनट तक। अमृत काल शाम 08 बजकर 02 मिनट से रात्रि 09 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 23 मिनट से रात्रि 09 बजकर 42 मिनट तक। रवि योग रात्रि 09 बजकर 42 मिनट से अगले दिन 05 बजकर 23 मिनट से।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 10 मिनट से 09 बजकर 06 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 21 मिनट से 12 बजकर 02 मिनट तक। वर्ज्य काल सुबह 10 बजे से 11 बजकर 40 मिनट तक।
आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।