24hnbc आज का पंचांग
Sunday, 13 Jun 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24 HNBC
आज का पंचांग 14 जून 2021, सोमवार
आज विनायक चतुर्थी, जानें शुभ योग और मुहूर्त
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 24, शक संवत् 1943 ज्येष्ठ शुक्ला चतुर्थी सोमवार विक्रम संवत् 2078। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 32, जिल्काद 03, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 जून 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 10 बजकर 35 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ, पुष्य नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 37 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ।
ध्रुव योग प्रातः 09 बजकर 27 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ, वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 08 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत : विनायक चतुर्थी व्रत
सूर्योदय का समय 14 जून : सुबह 05 बजकर 12 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 14 जून : शाम 7 बजकर 01 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 1 बजकर 47 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक। रवि योग सुबह 5 बजकर 23 मिनट से रात 8 बजकर 37 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिककाल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। भद्रा सुबह 10 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 34 मिनट तक। गंडमूल रात्रि 8 बजकर 37 मिनट से 05 बजकर 23 मिनट तक।
आज के उपाय : दूध में शक्कर, अक्षत और अपराजिता के पुष्प डालकर शिवजी का अभिषेक करें।