24 HNBC News
24hnbc महंगाई पर अन्न त्यागने की सलाह देने वाले नेता ने भरपेट खिलाया मेहमानों को
Saturday, 12 Jun 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC (बिलासपुर) 
बिलासपुर। बढ़ती महंगाई पर जनता को अन्न त्याग की सलाह देने वाले रायपुर के विधायक ने कल बिलासपुर में सबसे पहले पत्रकारों के पेट में अन्न डाला और डैमेज कंट्रोल की कोशिश की किंतु पत्रकार वार्ता में नमक अदा नहीं हो पाया क्योंकि कई प्रश्न पूर्व मंत्री को असहज और तीखे करने वाले सुनने पड़े, उन्होंने कांग्रेस शासन के 2 साल के कार्यकाल पर तीखी आलोचना की और घोषणा पत्र बनाने वाले नेता टी एस सिंह देव और कांग्रेस के मुख्यमंत्री के बीच भेदभाव को बढ़ाने वाले कई जुमले कसे हालांकि बृजमोहन अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार हार जाने के बाद पहली बार बिलासपुर के मीडिया से रूबरू हो रहे थे। जिला बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी की कमान जब तक अमर अग्रवाल खेमे के पास रहे बृजमोहन और उनके समर्थक दूर-दूर ही रहते थे हालांकि एक से अधिक बार बृजमोहन समर्थकों ने बिलासपुर में अपना दबदबा बनाना चाहा पर यह संभव न हो सका। बिलासपुर जिले से जब कभी भी सत्ताधारी दल कांग्रेस पर हमले की बात आती है तो भाजपा के नेता पीछे हटते दिखाई देते हैं जिसका सीधा अर्थ है कि अमर अग्रवाल के हार जाने के बावजूद भाजपा का कोई भी नेता बिलासपुर में नेतृत्व के लिए क्लेम करता दिखाई नहीं देता। ढाई साल बाद हाईकमान ने क्या सोच कर बृजमोहन अग्रवाल को यहां भेजा यह तो वही समझ सकते हैं जहां तक राजनैतिक प्रेरकों का कहना है एकात्म परिसर बिलासपुर शहरी विधानसभा के लिए नए चेहरे की तलाश में है ऐसा कहा जा सकता है कि उसी नीति के कारण मैदान में कुछ सफाई हो जाए यह सोच कर बृजमोहन को बिलासपुर भेजा गया क्योंकि बृजमोहन शहरी राजनीति के विशेषज्ञ माने जाते हैं और उन्हें और उनकी नीतियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सहजता से स्वीकार नहीं किया जाता।