24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Thursday, 10 Jun 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC
आज का पंचांग 11 जून, 2021 शुक्रवार 
आज की तिथि मुहूर्त और शुभ योग जानें
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 21, शक संवत् 1943 ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा शुक्रवार विक्रम संवत् 2078। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 29, शव्वाल 29, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 जून 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि सायं 06 बजकर 31 मिनट तक उपरान्त द्वितीया तिथि का आरंभ।
मृगशिरा नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 31 मिनट तक उपरान्त आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ, शूल योग प्रातः 08 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त गण्ड योग का आरंभ। बव करण सायं 06 बजकर 31 मिनट तक उपरान्त बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 11 जून : सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 11 जून : शाम 7 बजकर 19 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 5 मिनट से 07 बजकर 29 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक।रहेगा
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।
आज के उपाय : आज लक्ष्मी स्‍त्रोत का पाठ करें और केसर की खीर का भोग मां लक्ष्‍मी को लगाएं।