24 HNBC News
24hnbc कोनी आईटीआई मे पुर्नगणना हेतु आवेदन आमंत्रित
Wednesday, 09 Jun 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC ( बिलासपुर  ) 
 
बिलासपुर । अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा फरवरी तथा मार्च 2021 में बिलासपुर जिले की विभिन्न शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सम्मिलित परीक्षार्थियों जो इंजीनियरिंग ड्राईंग तथा स्टेनोग्राफर एण्ड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट हिन्दी व अंग्रेजी की प्रायोगिक उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों की पुर्नगणना कराना चाहते हैं। वे परीक्षा परिणाम घोषित होने के 01 माह के भीतर निर्धारित शुल्क चालान शीर्ष ’’0230-श्रम और रोजगार, 03- प्रशिक्षण, 800 अन्य प्राप्तियां’’ में जमा कर आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी, बिलासपुर के प्रशिक्षण अनुभाग में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए आवेदन शुल्क 10 रूपये प्रति पेपर एवं अन्य परीक्षार्थियों के लिए शुल्क 25 रूपये निर्धारित किया गया है। विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में संस्था में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।