24 HNBC News
24hnbc जिला में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित
Sunday, 06 Jun 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC  . बिलासपुर
 
बिलासपुर 07 जून 2021/ आगामी वर्षा ऋतु में जिले में बाढ़ आपदा से बचाव के लिए जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष जिला कार्यालय बिलासपुर में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-251000 है। राहत शाखा प्रभारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, उनका मो.नं. क्रमांक 9424228958 है। अधीक्षक श्री दुष्यंत किर्तीमान कोशले, भू-अभिलेख शाखा को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिनका मो.नं. 9753646986 है। अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय और तहसील स्तर पर तहसील कार्यालय में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं। जहां 24 घण्टे के लिए रोस्टर में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये नियंत्रण कक्ष समय-समय पर जिला कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।