24 HNBC News
जेपी पर मेहरबान एनटीपीसी एनटीपीसी की प्रतिष्ठा पर लगा दाग
Sunday, 06 Jun 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC  . बिलासपुर
 
बिलासपुर। औद्योगिक संस्थानों में एनटीपीसी एक ऐसी कंपनी है जहां पर नियमों का 100% पालन होता है किंतु हाल ही में एनटीपीसी सीपत इकाई के राखड़ डैम में चल रहे राजस्थानी ट्रैक्टरों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने ना केवल कार्यवाही की बल्कि अच्छा खासा जुर्माना भी ठोका । सीधी सी बात है कि राखड़ डेम में नियमों का पालन नहीं हो रहा है ऐसा लगता है कि एनटीपीसी में कानून पालन के दो अलग-अलग मापदंड हैं।
        पहला उनके लिए जो विद्युत संयंत्र के सीधे कार्य क्षेत्र में आते हैं और दूसरा वह लेबर या यूनिट जो ठेका पद्धति पर है। हद तो तब हो जाती है जब ठेका पद्धति पर काम लेने वाली कंपनी तीसरे पक्ष को ठेका दे देती है और इस प्रक्रिया पर न तो एनटीपीसी प्रबंधन का ध्यान है और न ही ठेका लेने वाली कंपनी के मुलाजिम नियमों को ठीक से लागू करते हैं, तभी तो एनटीपीसी के राखड़ डेम में जेपी एसोसिएट काम कर रहा है और तीसरा पक्ष डेम क्षेत्र में बाहरी प्रदेश से खेती के ट्रैक्टर लाकर औद्योगिक काम कर रहा है । क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने ट्रैक्टर के मालिकों पर जुर्माना ठोका किंतु असल जिम्मेदार जेपी एसोसिएट पर कार्यवाही नहीं हो रही है असल में यह कार्यवाही एनटीपीसी प्रबंधन को करनी चाहिए जिसके अनुबंध के आधार पर जेपी एसोसिएट काम करता है किंतु ऐसा लगता है कि एनटीपीसी प्रबंधन के कुछ अधिकारी जेपी पर ज्यादा ही मेहरबान है और इस मेहरबानी का दुष्परिणाम यह है कि एनटीपीसी की साख पर काला धब्बा लगता है।