24 HNBC News
24hnbc राजधानी में आज से शुरू 18 प्लस वालों का वैक्सीनेशन
Sunday, 06 Jun 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC  रायपुर
 
रायपुर। राजधानी में आज से वैक्सीनेशन शुरू हुई यहां 31 केंद्रों पर 18 से 45 साल वालों को वैक्सीन लगाई जा रही हैं। इसके लिए लोगों को सीजी टीका पोर्टल में पंजीयन करवाना होगा, हर केंद्र में 240 डोज उपलब्ध हैं। 
बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण लगभग ठप्प हो चुका था। प्रदेश के 24 जिले ऐसे हैं, जहां पहले ही टीकाकरण बंद हो चुका था। कुछ जिलों में कुछ सीमित केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा था, उनके पास भी महज कुछ डोज बचे थे।