24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Wednesday, 02 Jun 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC  
 
आज का पंचांग 02 जून 2021, बुधवार
अष्टमी तिथि, जानें मुहूर्त और शुभ योग
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठा 12, शक संवत् 1943 ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी बुधवार विक्रम संवत् 2078। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 20, शव्वाल 20, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 जून 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 13 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, शतमिषा नक्षत्र सायं 05 बजे तक उपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।
विष्कुंभ योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 26 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ, बालव करण अपराह्न 01 बजे तक उपरान्त तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन-रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। मंगल कर्क में प्रवेश।
सूर्योदय का समय 02 जून : सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 02 जून : शाम 07 बजकर 15 मिनट पर।
आज के शुभ मुहूर्त :
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से 03 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 01 मिनट से 07 बजकर 25 मिनट तक। अमृत काल सुबह 09 बजकर 32 मिनट से 11 बजकर 11 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।
आज के उपाय : गणेश चालीसा का पाठ करें, सभी मनोरथ सिद्ध होंगे।