24hnbc इधर हो रही थी विदाई की तैयारी उधर साहब ने दुनिया को कह दिया अलविदा
Monday, 31 May 2021 00:00 am
24 HNBC News
24 HNBC . बिलासपुर
बिलासपुर। बिलासपुर आबकारी कार्यालय के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी उस वक्त अवाक रह गए जब उन्हें असिस्टेंट कमिश्नर डीपी भूसाखरे द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली आज ही उन्हें शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होना था, और विभाग में उनकी विदाई पार्टी की तैयारी चल रही थी सुबह उनके आवास पर उन्हें लेने के लिए ड्राइवर गया था लगातार बेल बजाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला कोई उत्तर भी नहीं मिला अधिकारी आवास पर अकेले ही रहते थे दरवाजा ना खुलने पर ड्राइवर ने कार्यालय को सूचना दी और पुलिस को भी सूचना दी गई मौके पर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो अंदर साहब का शरीर पंखे से लटका हुआ पाया गया।
उन्होंने आत्महत्या के पूर्व सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें शारीरिक कष्ट को आत्महत्या का कारण बताया गया सेवानिवृत्ति के दिन ही आत्महत्या की बात आबकारी विभाग को गले नहीं उतरती पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।