24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Tuesday, 25 May 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC

आज का पंचांग, 26 मई 2021, बुधवार

आज चंद्रग्रहण के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठा 05, शक संवत् 1943 वैशाख शुक्ल, पूर्णिमा बुधवार विक्रम संवत् 2078। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 13, शव्वाल 13, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 मई 2021 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि सायं 04 बजकर 44 मिनट तक उपरान्त प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 15 मिनट तक उपरान्त ज्येष्ठ नक्षत्र का आरंभ, शिव योग रात्रि 10 बजकर 51 मिनट तक उपरान्त सिद्ध योग का आरंभ।

विष्टि करण प्रातः 06 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन-रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : बैशाख पूर्णिमा, ग्रस्तोदय खग्रास चंद्र ग्रहण

सूर्योदय का समय 26 मई : सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 26 मई : शाम 7 बजकर 11 मिनट पर

आज के शुभ मुहूर्तः विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 58 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 25 मिनट से रात को 1 बजकर 16 मिनट तक। अमृत सिद्धि योग 5 बजकर 25 मिनट से रात को 1 बजकर 16 मिनट तक। अमृत काल शाम को 4 बजकर 8 मिनट से 5 बजकर 32 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 4 मिनट से 3 बजकर 44 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्तः राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिककाल रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

आज के उपाय : राशि स्वामी के मंत्र अथवा गुरु मंत्र या गायत्री मंत्र का यथा संभव जप करें।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: