24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Sunday, 23 May 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. 

आज का पंचांग, 24 मई 2021, सोमवार ।
आज सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और शुभ योग
 
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठा 03, शक संवत् 1943 वैशाख शुक्ल, त्रयोदशी सोमवार विक्रम संवत् 2078। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 11, शव्वाल 11, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 मई 2021 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 12 मिनट तक उपरान्त चतुर्दशी तिथि का आरंभ।
चित्रा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 49 मिनट तक उपरान्त स्वाती नक्षत्र का आरंभ, व्यातिपात योग पूर्वाह्न 11 बजकर 12 मिनट तक उपरान्त वरीयात योग का आरंभ।
कौलव करण अपराह्न 01 बजकर 56 मिनट तक उपरान्त गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन-रात तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : सोम प्रदोष व्रत
सूर्योदय समय 24 मई 2021 : सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 24 मई 2021 : शाम 7 बजकर 10 मिनट पर
आज के शुभ मुहूर्तः अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 35 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। अमृत काल रात 11 बजकर 18 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः राहुकाल सुबह को 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 से 12 बजे तक यमगंड रहेगा।
आज के उपाय - भगवान शंकर का रुद्राभिषेक करें और शिव चालीसा का पाठ करें।