24hnbc नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने सिविल लाइन थाना के सामने दिया धरना कि अपनी गिरफ्तारी की मांग
Saturday, 22 May 2021 00:00 am
24 HNBC News
24 HNBC. बिलासपुर
बिलासपुर। रायपुर के सिविल लाइन थाना में टूल किट प्रकरण में दर्ज एफ आई आर मामले पर आज तय कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं विधायकों ने प्रत्येक जिले के एक थाना क्षेत्र में अपनी गिरफ्तारी के लिए धरना दिया। कल गिरफ्तारी के लिए भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं ने अपने घर पर धरना दिया था। दूसरी ओर संबित पात्रा के ट्वीट को ट्विटर ने मेनू प्लेट करार दिया आज दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक बिलासपुर सिविल लाइन थाना के बाहर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल तथा रामदेव कुमावत ने धरना दिया। 2 घंटे के धरने के दौरान मीडिया को अलग-अलग नेताओं ने वक्तव्य देकर आंदोलन का कारण बताया। नेताओं ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस सुनियोजित तरीके से देश के प्रधानमंत्री और देश के छवि खराब करने के लिए टूल किट बनाती है और खुलासा हो जाने पर खुलासा करने वाले के खिलाफ ही एफ आई आर दर्ज भी कराती है ऐसे में छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता जेल भरने के लिए तैयार हैं और स्वयं को थाने के बाहर प्रस्तुत कर रहे हैं कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले।