24 HNBC News
24hnbc अभी थपथपा लो अपनी पीठ बाद में पालक धुनेंगे अपना सिर
Wednesday, 19 May 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. बिलासपुर

बिलासपुर। 19 मई को छत्तीसगढ़ राज्य ने एक नया इतिहास लिख दिया है। 10वीं परीक्षा के नतीजे 100% रहें प्रथम श्रेणी में पास होने वालों की संख्या 96% से भी अधिक रही प्रदेश में 461093 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 446393 प्रथम श्रेणी में पास हुए केवल वे ही छात्र परीक्षा में पास ना हो सके जिनका परीक्षा फॉर्म अधूरा था, इनकी संख्या 6168 है। अब देखा जाए तो ऐसा माना जा सकता है कि पूरे राज्य में ऑनलाइन पढ़ाई बहुत अच्छी हुई तभी तो सभी छात्र प्रथम श्रेणी में पास हो गए इससे विपरीत इसे इस तरह देखें कि अब जब 11वीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी तो किसी भी छात्र को साइंस विषयों में प्रवेश से रोका नहीं जा सकेगा कट ऑफ का कोई रोल ही नहीं होगा सभी छात्र प्रथम श्रेणी में पास हो रहे हैं मात्र 1.23 % अर्थात 5676 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए और 9024 छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए समस्या यह है कि विषयों का चयन किस आधार पर कराया जाए यह हो सकता है कि कुछ स्कूल अपना इंटरेस्ट एग्जाम टेस्ट ले ले किंतु यह स्थिति सरकारी स्कूल में नहीं की जा सकती ऐसे में यह निश्चित माना जाए कि आने वाला समय जिसमें 11वीं और 12वीं की परीक्षा होगी का परिणाम अच्छा नहीं आने वाला है और तब यह पता चलेगा कि 2019-20 के शिक्षा सत्र में दसवीं का परीक्षा परिणाम केवल अपनी पीठ थपथपा ने वाला था और बाद में छात्र और उसके पालक छाती पीटते नजर आएंगे