24 HNBC News
दिया तले अंधेरा आदर्श थाना परिसर में संचालित संदिग्ध गतिविधियां
Tuesday, 18 May 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. बिलासपुर

बिलासपुर। चकरभाटा थाना कैंपस में रहने वाले पुलिस कर्मचारियों के परिवार वालो को ही खाकी की सुरक्षा भरोसेमंद नहीं लगती, थाना परिसर में रहने वाले परिवारों की महिला सदस्यों ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की इस संदर्भ में उन्होंने एक शिकायती पत्र सीएसपी चकरभाटा को भी दिया है। महिलाओं ने कैमरे के सामने जो कुछ कहा उसका सार यह है कि आदर्श थाने के नाम पर सामने से बाउंड्री बनाकर । को सुरक्षित कर दिया गया है और पीछे से पूरा मैदान खोल दिया गया है जिसका फायदा पुलिस कर्मचारियों के ही कुछ लड़कों के द्वारा उठाया जा रहा है और परिसर में अवैध काम किए जा रहे हैं जिस मकान में पूर्व में पुलिस आरक्षक रहता था आज वही मकान उसी के लड़कों के द्वारा अय्याशी का अड्डा बना लिया गया है महिलाओं ने तो खुले शब्दों में यह कहा कि एक लड़की के साथ 7 से 8 लड़के तक आते हैं अगर ऐसा ही बयान किसी अन्य कॉलोनी के संदर्भ में आया होता तो खाकी उसे देह व्यापार का अड्डा मान लेती। किंतु यह मामला अपने ही थाना परिसर के आवास गृह का है अगर पुलिस सक्षम धाराओं में कार्यवाही करें तो घटना स्थल क्या कहा जाएगा महिलाओं ने यह भी बताया कि परिसर में ही पेट्रोल का अवैध भंडारण, चोरी गाड़ियों का रिपेंट कराया जाना वाहनों के कीमती सामान खोलकर बदल देना आदि सब होता है। आपत्ती लेने पर आपराधिक कार्यों में लिप्त पुलिस आरक्षक के पुत्र द्वारा निवासरत नागरिकों को धमकी दी जाती है ऐसा लगता है
कि आवासीय परिसर में पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है और ऐसे में यह संदेश बहुत ही नकारात्मक है कि जब पुलिस का अनुशासन उसके अपने ही परिसर में नहीं होगा तो सामान्य नागरिक अनुशासन में क्यों रहेंगे।