24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Monday, 17 May 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC . 

आज का पंचांग 18 मई 
रामानुचाचार्य जयंती, जानें आज की तिथि मुहूर्त
 
राष्ट्रीय मिति वैशाख 28, शक संवत् 1943 वैशाख शुक्ल, षष्ठी मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 05, शव्वाल 05, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 मई 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, पुष्य नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 55 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ।
वृद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 16 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ, तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत व त्योहार – श्री रामानुजाचार्य जयंती, श्री गंगा जयंती।
सूर्योदय का समय 18 मई : सुबह 05 बजकर 28 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 18 मई : शाम 07 बजकर 06 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 53 मिनट से 07 बजकर 17 मिनट तक। अमृत काल सुबह 08 बजकर 07 मिनट से 09 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 02 बजकर 55 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 38 मिनट तक। रवि योग सुबह 05 बजकर 29 मिनट से दोपहर 02 बजकर 55 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 12 मिनट से 09 बजकर 07 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्‍यरात्रि 11 बजकर 15 मिनट से 11 बजकर 57 मिनट तक। वर्ज्य काल अगली सुबह 04 बजकर 12 मिनट से 05 बजकर 51 मिनट तक।
आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: