24 HNBC News
24hnbc लॉकडाउन के दौरान कबाडी़यों ने खुलकर खेला खेल
Sunday, 16 May 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. बिलासपुर

बिलासपुर। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पूरा शहर लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहा था तब नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कबाड़ीयों ने जमकर काम किया यहां तक के कबाड़ी के बड़े प्लॉट अब यार्ड में तब्दील हो रहे हैं। और इस बात का पूरा ख्याल रखा जाता है कि प्लॉट के अंदर की कोई भी गतिविधि बाहर से दिखाई ना दे प्लॉट के अंदर किसी भी समय दो दर्जन तक लेबर काम करता रहता है कबाड़ का काम है इसलिए बाहर मुख्य दरवाजे पर जीएसटी नंबर के अतिरिक्त कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं होती । यह तो समझ आता है की याड के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है यहां तक की खतरनाक अपशिष्टों के वर्गीकरण में एक तरफ बाल श्रमिकों से काम ले लिया जाता है।
दूसरी ओर उन्हें विकरण से बचने के सुरक्षात्मक उपकरण भी नहीं दिए जाते। नियम तो यह कहता है कि कबाड़ के काम में वर्गीकरण होगा और प्रोपराइटर या मालिक को यह बताना होगा कि वह किस तरह से कचरा प्रबंधन में लगा है। एक ही व्यक्ति के पास मेडिकल वेस्ट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रासायनिक पदार्थों का निष्पादन, प्लास्टिक सामान, लोहा लंगड़, एक साथ सब कुछ करने का लाइसेंस नहीं हो सकता। इनमें से कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे तोड़ने पर गैस का रिसाव होता है उनमें एसी, फ्रिज, माइक्रोवेव यहां तक की उच्च दर्जे के आरो प्लांट भी है किंतु बिलासपुर जैसे बी ग्रेड शहर में कचरा प्रबंधन डी ग्रेड से भी नीचे का हो गया है। यही कारण है कि कबाड़ी संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को खुश रख कर बाकी सब काम बिना किसी औपचारिकता के करता है।