24hnbc आज का पंचांग
Sunday, 16 May 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24 HNBC. बिलासपुर
आज का पंचांग 17 मई 2021
सोमवार : पंचमी तिथि, जानें कब से कब तक सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग
राष्ट्रीय मिति वैशाख 27, शक संवत् 1943 वैशाख शुक्ल, पंचमी सोमवार, विक्रम संवत् 2078। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 04, शव्वाल 04, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 मई 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। पंचमी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 35 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ पुनर्वसु नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 22 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।
गण्ड योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 48 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ, बालव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 35 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 06 बजकर 53 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 17 मई: सुबह 05 बजकर 29 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 17 मई: शाम 07 बजकर 06 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 53 मिनट से 07 बजकर 17 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग दोपहर 01 बजकर 22 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 29 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 01 बजकर 39 मिनट तक इसके बाद 03 बजकर 28 मिनट से 04 बजकर 23 मिनट तक। वर्ज्य काल रात्रि 09 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 35 मिनट तक।
आज के उपाय : सोमवार को सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाने से भी हमारे सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान शिव को जल जरूर चढ़ाएं।