24 HNBC News
कोरोना पर हो रहा नियंत्रण प्रदेश में आज 7,664 नए कोरोना मरीज, 129 लोगों की हुई मौत देखिए संपूर्ण सूची
Saturday, 15 May 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. बिलासपुर

रायपुर। प्रदेश में विभिन्न जिलों से 7 हजार 664 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 11 हजार 475 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 7 लाख 85 हजार 598 है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1 लाख 10 हजार 401 है। शनिवार को कोविड-19 से 56 मरीज और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 73 मरीज, इस प्रकार 129 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में शनिवार को हुए कोरोना के कुल टेस्ट की संख्या 70 हजार 239 है।  
वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को मिलेे 7 हजार 664 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 288, राजनांदगांव से 222, बालोद से 352, बेमेतरा से 100 , कबीरधाम से 223, रायपुर से 466, धमतरी से 183, बलौदाबाजार से 343, महासमुन्द से 234, गरियाबंद से 158, बिलासपुर से 367, रायगढ़ से 617, कोरबा से 370, जांजगीर-चांपा से 489, मुंगेली से 200, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 169, सरगुजा से 432, कोरिया से 412, सूरजपुर से 520, बलरामपुर से 434, जशपुर से 360, बस्तर से 235 , कोण्डागांव से 55, दंतेवाड़ा से 91, सुकमा से 40, कांकेर से 226, नारायणपुर से 45, बीजापुर से 30 और अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल हैं।