24 HNBC News
24hnbc अन्य राज्य की बस ला रही लेबर, ना किसी के पास कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट ना कहीं होती जांच
Tuesday, 11 May 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. बिलासपुर

बिलासपुर। लॉकडाउन के दिन से जिले की सीमाएं सील होने का दावा किया जाता है। यहां तक की राज्य की सीमा भी बंद बताई जाती है और 1 जिले से दूसरे जिले जाने के लिए कुछ दिन पास ही बंद कर दिया गया था। इतने सबके बावजूद अन्य प्रदेशों की बस छत्तीसगढ़ तक न केवल श्रमिकों को ला रही है साथ में उन्हें किसी भी जिले में छोड़कर निकल लेती है। ऐसा ही एक वाक्य आज बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे पर लवलीहुड कॉलेज निपनिया बिल्हा के ठीक सामने देखने मिला बाहर राज्य से आई हुई एक बस में लगभग 70 पुरुष, महिला तथा बच्चे उतरे उनका सामान उतरा और उसके तुरंत बाद उसने रायपुर की तरफ रवानगी डाल दी ।जानकारी लेने पर पता चला कि यह लेवल बिलासपुर जिले के किसी भी गांव के नहीं हैं। तत् संबंध में श्रम विभाग के सक्षम अधिकारी को तथा संबंधित थाने के टीआई को जानकारी दी गई।
10 मई को ही लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश आईजी बिलासपुर में दिए और उसी क्रम में उन्होंने छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश की सीमा के चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया और चेक पोस्ट पर कहा कि अनिवार्य रूप से कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही व्यक्तियों को राज्य की सीमा में प्रवेश दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों से शालीनता से व्यवहार किया जाए अब यह नहीं समझ में आता कि किसी दूसरे प्रदेश की बस कम से कम एक दर्जन जिलों को पार करती हुई बिलासपुर तक कैसे पहुंच गई श्रमिकों ने बताया कि प्रति यात्री बस संचालक ने 1000 रुपए लिया था।