24 HNBC News
24hnbc संक्रमण रोकने मई के आखरी तक जारी रह सकता है लॉकडाउन
Monday, 10 May 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. बिलासपुर

बिलासपुर। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए रायपुर और बाकी जिलों में मई महीने के आखरी तक लॉकडाउन बना रह सकता है। हालांकि लॉकडाउन की छूट में कुछ बढ़ोतरी की जा सकती है । बिलासपुर में 14 अप्रैल से लॉकडाउन है जबकि रायपुर का लॉकडाउन 9 अप्रैल से शुरू हो गया था शुरुआती कड़ाई के बाद दूसरे हफ्ते में कुछ छूट दी गई थी रायपुर में 1 महीने के मशक्कत के बाद 1 दिन में पहली बार सोमवार को 500 से कम संक्रमित मरीज आए अस्पतालों में भी अब पहले जैसी मारामारी नहीं है ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर बेड कुछ प्रयासों के बाद उपलब्ध हो जाता है। बिलासपुर का लॉकडाउन 16 मई तक है और यही स्थिति रायपुर की भी है यह बात उभर कर आई है कि रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव जैसे बड़े जिलों में संक्रमण की दर कुछ कम हुई है किंतु जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, बलौदाबाजार और बिलासपुर की चिंता अभी भी कम नहीं हुई है । खासकर जांजगीर चांपा , रायगढ़ और बलौदा बाजार में संक्रमण की दर लगातार बढ़ी है एक कारण यह भी है कि इन जिलों में चिकित्सकीय सुविधाएं कम है ऐसा माना जा रहा है कि इन जिलों में लॉकडाउन लगातार जारी रहेगा अतः माना जा सकता है कि 30 मई के बाद ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी।