पंचांग आज का पंचांग
Friday, 07 May 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24 HNBC. पंचांग
आज का पंचांग 7 मई 2021
आज एकादशी तिथि, जानें मुहूर्त और नक्षत्र
राष्ट्रीय मिति वैशाख 17, शक संवत् 1943 वैशाख कृष्ण, एकादशी शुक्रवार, विक्रम संवत् 2078। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 25, रमजान 24, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 मई 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक एकादशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 33 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 26 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपक्ष नक्षत्र का आरंभ।
वैघृति योग योग सायं 07 बजकर 29 मिनट तक उपरान्त विष्कुम्भ योग का आरंभ, बालव करण अपराह्न 03 बजकर 33 मिनट तक उपरान्त तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 05 बजकर 55 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – वरुथिनी एकादशी व्रत, श्रीवल्लभाचार्य जयंती।
सूर्योदय का समय 7 मई: सुबह 05 बजकर 35 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 7 मई: शाम 06 बजकर 59 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 17 मिनट से 09 बजकर 10 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 01 बजकर 38 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।
आज के उपाय : फल का दान करें, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।