पंचांग आज का पंचांग
Thursday, 06 May 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24 HNBC. बिलासपुर
Aaj Ka Panchang, 7 May 2021: वरुथिनी एकादशी आज, इन 5 शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु की पूजा, पढ़ें शुभ पंचांग
हिन्दू पंचांग के अनुसार 7 मई 2021, दिन शुक्रवार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है। इस तिथि को वरुथिनी एकादशी के नाम से भी जानते हैं। आज बैशाख कृष्ण पक्ष एकादशी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), चैत्र। एकादशी तिथि दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक उपरांत द्वादशी। नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा। वैधृति योग 07 बजकर 30 मिनट तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग। करण बालव दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक, बाद कौलव सुबह 04 बजकर 23 मिनट तक, बाद तैतिल। सुबह 05 बजकर 55 मिनट तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
सूर्य और चंद्रमा का समय-
सूर्योदय - 5:39 AM
सूर्यास्त - 6:55 PM
चन्द्रोदय - May 07 3:19 AM
चन्द्रास्त - May 07 3:11 PM
बरुथिनी एकादशी व्रत: इन शुभ मुहूर्त में करें पूजा
ब्रह्म मुहूर्त- 04:00 ए एम, मई 08 से 04:43 ए एम, मई 08 तक।
अभिजित मुहूर्त- 11:39 ए एम से 12:32 पी एम तक।
विजय मुहूर्त- 02:18 पी एम से 03:11 पी एम तक।
गोधूलि मुहूर्त- 06:31 पी एम से 06:55 पी एम तक।
निशिता मुहूर्त- 11:44 पी एम से 12:26 ए एम, मई 08 तक।
वरुथिनी एकादशी व्रत: इन मुहूर्त में न करें पूजा
राहुकाल- 10:26 ए एम से 12:05 पी एम तक।
यमगण्ड- 03:25 पी एम से 05:04 पी एम तक।
गुलिक काल- 07:06 ए एम से 08:46 ए एम तक।
दुर्मुहूर्त- 08:06 ए एम से 08:59 ए एम तक।
वर्ज्य- 10:59 पी एम से 12:44 ए एम, मई 08 तक। उसके बाद 12:32 पी एम से 01:25 पी एम तक।
पंचक- पूरे दिन।