24 HNBC News
24hnbc सिद्दीकी का क्रेशर प्लांट जिसे नहीं है किसी नियम की परवाह
Monday, 03 May 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. बिलासपुर

बिलासपुर। जयरामनगर गतौरा मार्ग स्थित ग्राम खैरा ब्लॉक मस्तूरी में में क्रेशर संचालक नियमों को धत्ता दिखाने में तेज है । सड़क से मात्र 20 फीट की दूर, पटवारी हल्का नंबर 27 में एक ऐसा ही गुमनाम क्रेशर प्लांट संचालित है जिस का संचालन इसी सिद्दीकी नाम के व्यक्ति द्वारा किया जाता है। शासकीय नियमों की अवहेलना गेट से ही शुरू हो जाती है । इस संस्था में कोई बाल श्रमिक कार्यरत नहीं है के अतिरिक्त कोई अन्य शासकीय नियम या जानकारी क्रेशर प्लांट के गेट पर नहीं लिखी है।
प्लांट पर काम रोज होता है किंतु दिन भर में एक बार भी पानी का छिड़काव नहीं किया जाता जिससे चौबीसों घंटे धूल उड़ती है और इस धूल के कारण सड़क पर अन्य लोगों का गुजर ना भी कठिन हो जाता है इतना ही नहीं इस क्रेशर प्लांट पर पट्टेदार का नाम, लीज की अवधि, लीज का खसरा, रकवा जैसे आधारभूत जानकारियां नहीं है । यही लगता है कि क्रेशर प्लांट नियम विपरीत तरीके से अवैध चलाया जा रहा है।