24hnbc सिरगिट्टी क्षेत्र में लॉकडाउन का हो रहा खुला उल्लंघन, मीट से लेकर ईट तक का हो रहा व्यापार सिरगिट्टी क्षेत्र के व्यापारियों को क्या जिम्मेदार अधिकारियों का मिल रहा है मौन समर्थन ?
Sunday, 02 May 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24 HNBC. बिलासपुर
बिलासपुर – कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए देश के प्रत्येक राज्यों में लॉक डाउन लगाया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग सभी जिलों पर लॉक डाउन जारी है। प्रत्येक जिला के कलेक्टर को यह अधिकार प्राप्त है कि वह मौजूदा हालात को देखते हुए लॉकडाउन के नियम पर परिवर्तन कर सकते है। इसी तारतम्य में बिलासपुर जिला के कलेक्टर ने भी लॉक डाउन में नियम को लेकर एक नया संशोधित आदेश जारी किया है ।
जिसमें उल्लेखित किया गया है कि थोक राशन विक्रेता रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 7:00 बजे तक फुटकर व्यापारियों को सामान बेच सकेंगे कुछ इसी तरह से ही पोल्ट्री फार्मो को भी मुर्गा बेचने को लेकर समय व नियम निर्धारित किया गया है। नया गाइडलाइन के अनुसार पोल्ट्री फार्मो को सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक फुटकर व्यापारियों को खड़ा मुर्गा बेचना है। लेकिन फुटकर व्यापारियों को दुकान खोल कर चिकन बेचने का आदेश नहीं दिया है