24 HNBC News
24hnbc वार्ड नंबर 10 में 3 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे जाएंगे पार्षद निधि से
Monday, 03 May 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. बिलासपुर

बिलासपुर। नगर पालिक निगम क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितो को ध्यान में रखते हुए वार्ड पार्षदों ने अब अपनी निधि का उपयोग कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए किया वार्ड नंबर 10 के पार्षद पुष्पेंद्र साहू ने तीन ऑक्सीजन सिलेंडर, सैनिटाइजर के लिए तीन स्प्रिंकल मशीन साथ में ब्लीचिंग पाउडर की 10 बोरी और जरूरतमंदों के लिए सूखा राशन सामान क्रय करने के लिए 50 हजार रुपए स्वीकृति प्रदान की है।
3 ऑक्सीजन सिलेंडर अनुमानित कीमत 60 हजार रुपए स्प्रे मशीन के लिए 16500 रुपए तथा ब्लीचिंग पाउडर के लिए 15,000 रुपए की स्वीकृति दी गई उन्होंने इस आशय का पत्र नगर निगम आयुक्त महापौर तथा जोन कमिश्नर को प्रेषित किया है।