24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Saturday, 01 May 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. 

आज का पंचांग 2 मई 
आज की तिथि, मुहूर्त और शुभ योग जानें
राष्ट्रीय मिति वैशाख 12, शक संवत् 1943 वैशाख कृष्ण, षष्ठी, रविवार, विक्रम संवत् 2078। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 20, रमजान 19, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 मई 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।
 
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। षष्ठी तिथि अपराह्न 02 बजकर 51 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, पूर्वाषाढ़ नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 59 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।
साध्य योग रात्रि 11 बजकर 25 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ, वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 51 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 02 बजकर 46 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 2 मई : सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 2 मई : शाम 06 बजकर 58 मिनट पर।
 
आज का शुभ मुहूर्तः
ब्रह्म मुहूर्त 03 मई सुबह 04 बजकर 13 मिनट से 04 बजकर 56 मिनट तक। अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 52 म‍िनट से 12 बजकर 45 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 08 मिनट तक। अमृत काल योग 03 मई सुबह 02 बजकर 08 म‍िनट से 03 बजकर 42 म‍िनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 म‍िनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 म‍िनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 म‍िनट से 04 बजकर 30 तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। भद्रा दोपहर 02 बजकर 50 म‍िनट से 03 मई सुबह 02 बजकर 09 म‍िनट तक।
आज के उपाय : सूर्यदेव को जल में रोली डालकर अर्घ्‍य दें। इसके बाद यथाशक्ति न‍िराश्रितों की मदद करें।