24 HNBC News
24hnbc सांसद की मांग पर जिला प्रशासन को कोरोना महामारी के लिए एसईसीएल ने 25 लाख रुपए देने की दी मंजूरी....
Wednesday, 28 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. बिलासपुर

बिलासपुर। सांसद अरूण साव ने कोरोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हेतु जिला प्रशासन के लिए एस.ई.सी.एल से 25 लाख रूपये की मांग की थी जिसे एस.ई.सी.एल ने पूरी कर दी ।
सांसद अरूण साव ने एस.ई.सी.एल. के सी.एम.डी. को पत्र लिखा था कि वर्तमान में जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ रहा है। जिले के शासकीय अस्पतालों में वेंटिलेटर ऑक्सीजन कोविड डेडिकेटड बेड आदि की कमी के कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को हर संभव मदद पहुॅचाना आवश्यक है। सांसद अरूण साव ने उपरोक्त आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सी.एस.आर मद से 25 लाख रूपये तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने की मांग की थी जिसे एस. ई.सी.एल. ने सीएसआर मद से मंजूरी दे दी है जो अब बहुत जल्द जिला प्रशासन ले पास पहुँच जाएगा जिससे कोरोना महामारी में उपयोग किया जाएगा।