24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Tuesday, 27 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. पंचांग

आज का पंचांग 28 अप्रैल 
जानें आज की तिथि, मुहूर्त और शुभ योग
राष्ट्रीय मिति वैशाख 08, शक संवत् 1943 वैशाख कृष्ण, द्वितीया, बुधवार, विक्रम संवत् 2078। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 16, रमजान 15, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 अपै्रल 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीय तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 35 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ, विशाखा नक्षत्र सायं 05 बजकर 13 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ।
व्यतीपात योग अपराह्न 03 बजकर 50 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ, तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 25 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 56 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 28 अप्रैल: सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 28 अप्रैल: शाम 06 बजकर 55 मिनट पर।
 
आज का शुभ मुहूर्तः
ब्रह्म मुहूर्त 29 अप्रैल सुबह 04 बजकर16 मिनट से 04 बजकर 59 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 41 मिनट से 07 बजकर 05 मिनट तक। अमृत सिद्धि योग शाम 05 बजकर 13 मिनट से 05 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग अगली सुबह 05 बजकर 13 मिनट से 05 बजकर 42 मिनट तक। अमृत काल योग सुबह 09 बजकर 29 म‍िनट से 10 बजकर 54 म‍िनट तक। इसके बाद 29 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 16 म‍िनट से 06 बजकर 41 म‍िनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 म‍िनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 म‍िनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। वर्ज्य काल रात्रि 08 बजकर 46 मिनट से 10 बजकर 11 मिनट तक।
आज के उपाय : गणेशजी को दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से व‍िनायक की कृपा होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।