24hnbc कोरोना से हालत और होगी गंभीर, स्वास्थ्य मंत्री बताएं क्या है उनकी तैयारी..... धरमलाल कौशिक
Thursday, 22 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24 HNBC. बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आज स्वास्थ्य मंत्री को देखते हुए कहा कि जब उन्हें पता है कि भविष्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 18 लाख तक पहुंच सकती है तब ऐसे हालात से निपटने की प्रदेश सरकार की क्या तैयारी है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अपने स्तर पर न्यूनतम साधनों के बीच जो कर सकता है कर रहा है किंतु उसे प्रदेश सरकार ऐसा सहयोग नहीं कर रही जैसा किया जाना चाहिए। हाल ही में बिलासपुर को कोविड की तैयारी के लिए 20 लाख रुपए दिया गया यह राशि इस वक्त इतनी छोटी है की कल्पना ही की जा सकती है। जब 20 लाख रुपए जिले के ब्लाक के बीच बटेगा तो एक ब्लॉक को कितना प्राप्त होगा? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य सरकार को जिलेवार हालत पर काबू पाने के लिए बेहतर योजना बनाने की जरूरत है। अगर इस समय भी तैयारी नहीं की गई तो बहुत देर हो चुकी होगी आंकलन के मुताबिक लहर मई के दूसरे हफ्ते तक चलेगी ऐसे में हालत यदि अभी नहीं सुधारे गए तो स्थिति विकट हो जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को छत्तीसगढ़ के सीएम तबज्जु ही नहीं देते।