24hnbc आज का पंचांग
Wednesday, 21 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24 HNBC. पंचांग
आज का पंचांग 22 अप्रैल
आज दिन भर रवि योग, इस समय तक रहेगा राहुकाल
राष्ट्रीय मिति वैशाख 02, शक संवत् 1943 चैत्र शुक्ल, दशमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 10, रमजान 09, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 अपै्रल 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।
राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। दशमी तिथि रात्रि 11 बजकर 36 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, आश्लेषा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 15 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ, गण्ड योग सायं 05 बजे तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ, तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 06 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 08 बजकर 15 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 22 अप्रैल : सुबह 05 बजकर 49 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 22 अप्रैल : शाम 06 बजकर 52 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 38 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक। रवि योग पूरा दिन रहेगा। अमृत काल सुबह 06 बजकर 38 मिनट से 08 बजकर 15 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। वर्ज्य काल शाम 07 बजकर 59 मिनट से 09 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 09 मिनट से 11 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। गंडमूल पूरे दिन रहेगा।
आज के उपायः निराश्रितों को जरूरी वस्तुओं का दान करें।