24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Friday, 16 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. पंचांग

आज का पंचांग 17 अप्रैल 2021
चैत्र शुक्ल पंचमी तिथि, जानें आज के मुहूर्त
 
राष्ट्रीय मिति चैत्र 21, शक संवत् 1943 चैत्र शुक्ल, पंचमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 05, रमजान 04, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 अप्रैल 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।
 
राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि रात्रि 08 बजकर 33 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 34 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ।
 
शोभन योग सायं 07 बजकर 18 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। बव करण प्रातः 07 बजकर 20 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 01 बजकर 09 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।
 
आज के व्रत व त्योहार : श्री पंचमी या लक्ष्‍मी पंचमी, नाग पंचमी, स्कंदमाता व्रत।
 
सूर्योदय का समय 17 अप्रैल : सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 17 अप्रैल : शाम 06 बजकर 48 मिनट पर
 
आज का शुभ मुहूर्तः
अभ‍िजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 म‍िनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। अमृत काल शाम को 4 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह अगले दिन यानी 18 अप्रैल को सुबह 2 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 8 मिनट तक।
 
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 म‍िनट तक गुलिककाल रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 म‍िनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 54 म‍िनट से 7 बजकर 37 म‍िनट तक।
 
आज के उपाय : आज नवरात्र के पांचवें दिन स्‍कंदमाता की पूजा करें और छोटे बच्‍चों को उपहार दें।