24 HNBC News
पंप कर्मचारी करते हैं मनमानी कलेक्टर के आदेश पर 112 का स्टाफ भारी
Thursday, 15 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. बिलासपुर

बिलासपुर। लॉकडाउन प्रभावशाली तरीके से रहे इसमें फ्यूल पंप ऑपरेटर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और इस भूमिका को शहर के भीतर के पेट्रोल पंप पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में और हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर पूरी मनमानी चल रही है। बिल्हा क्षेत्र में दो पेट्रोल पंप पर कलेक्टर के आदेश की खुली अवहेलना होते दिखी। रहंगी के आगे मुख्य मार्ग पर स्थित मोहतरा सुरेश फ्यूल ने 5 मार्च से ही काम शुरू किया है और इन्हें नियमों को तोड़ने की हवा लग गई । पेट्रोल पंप बिना आईडी देखें एक मोटरसाइकिल सवार को 100 रुपए का पेट्रोल बेचा और उसके पहले एक बड़ी केन में डीजल भी भरा जब पूरी रिकॉर्डिंग के साथ पेट्रोल पंप मैनेजर से बात की गई तो उसने बाहर के कर्मचारियों पर जिम्मेदारी डाल दी। कर्मचारी का कहना था कि 112 के स्टाफ शशिकांत से फोन पर निर्देश मिला था इसलिए पेट्रोल दिया डीजल क्यों दिया उसका कोई स्पष्टीकरण नहीं था। 112 के निर्देश पर पेट्रोल दिया जाएगा ऐसी कोई कंडिका कलेक्टर के आदेश में तो टाइप नहीं थी। इस तरह बिल्हा के मुख्य मार्ग पर स्थित राधे राधे बोल के कर्मचारी सरपंच के निर्देश पर पेट्रोल बेचते पाए गए दोनों पंप की अनियमितता की जानकारी एसडीएम महोदय को दे दी गई थी उसी तरह हाईवे पर भी एक से अधिक पेट्रोल पंप पर इसी तरह की अनियमितता देखी गई ऐसा लगता है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी कलेक्टर के आदेश से अधिक 112 और सरपंचों के निर्देश पर चलते हैं।