24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Thursday, 15 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC . पंचांग

आज का पंचांग 16 अप्रैल
नवरात्र का चौथा व्रत, इस समय तक भद्रा का साया
राष्ट्रीय मिति चैत्र 26, शक संवत् 1943 चैत्र शुक्ल, चतुर्थी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2078। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 04, रमजान 03, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 अप्रैल 2021 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसन्त ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्थी तिथि सायं 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ।
रोहिणी नक्षत्र 11 बजकर 40 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ, सौभाग्य योग सायं 06 बजकर 23 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : नवरात्र का चौथा व्रत, मां कूष्‍मांडा की पूजा
सूर्योदय का समय 16 अप्रैल : सुबह 05 बजकर 55 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 16 अप्रैल : शाम 06 बजकर 47 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभ‍िजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 म‍िनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। अमृत काल रात को 8 बजकर 3 मिनट से 9 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 35 मिनट से 06 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 5 बजकर 55 मिनट से रात को 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 9 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 म‍िनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 म‍िनट से 9 बजे तक गुलिककाल रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 म‍िनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 29 म‍िनट से 9 बजकर 21 म‍िनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 47 म‍िनट से 1 बजकर 38 म‍िनट तक। भद्रा अगले दिन सुबह 5 बजकर 55 मिनट से शाम को 6 बजकर 5 मिनट तक।
आज के उपाय : आज मां कूष्‍मांडा की पूजा करें और मां को पेठे का भोग लगाएं।

​​

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: