24 HNBC News
व्यापार विहार में उतरा 30 टन बोरिक एसिड यह कैसा लॉक डाउन लॉक डाउन का आदेश एक अधिकारी अर्थ निकालते हैं अनेक
Thursday, 15 Apr 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. बिलासपुर

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में लॉकडाउन शुरू हुए 48 घंटे से अधिक हो चुका है ।15 अप्रैल को व्यापार विहार क्षेत्र में लगभग 30 टन बोरिक एसिड एक गोदाम में उतरा और प्रशासन बेखबर रहा कलेक्टर के लॉकडाउन के आदेश को उन्हीं के दो विभाग अलग-अलग बताते हैं। खाद्य अधिकारी एच मसीह का कहना है कि लोडिंग अनलोडिंग की जा सकती है जबकि एसडीएम बिलासपुर देवेंद्र पटेल का स्पष्ट कहना था की लॉकडाउन में मेडिकल सामान के अतिरिक्त अन्य चीजों को ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा नहीं दी जा सकती व्यापार विहार क्षेत्र में अभी भी कुछ व्यापारिक गतिविधियां जारी हैं ।सुबह त्रिवेणी भवन के पास एक 10 चक्का ट्रक गोदाम से सटा खड़ा था और 4 लेवर उसमें से बोरी निकाल निकाल कर गोदाम में रख रहे थे, जानकारी लेने पर पता चला की सामान गणेश मोदी नाम के व्यापारी का है और ड्राइवर ने बताया कि सामान पीथमपुर जिला धार मध्य प्रदेश से ला रहे हैं संदर्भ में व्यापार विहार व्यापारी संघ के अध्यक्ष पवन बधवानी से चर्चा होने पर उन्होंने बताया कि मैंने अपने सभी सदस्यों को पूर्व में ही सूचित कर दिया था कि लॉकडाउन का अंदेशा है इसलिए बाहर से माल बुलवाना बंद कर दें उन्होंने यह भी बताया कि गणेश मोदी ने आज सुबह 9:00 बजे के बाद बताया कि उनका सामान बाहर से आया है क्या करें मैंने उनकी इस संदर्भ में कोई मदद नहीं की! वहीं गणेश मोदी ने कहा कि मेरा बोरिक एसिड आया है यह जानकारी मैंने अपने संगठन के अध्यक्ष को दे दी थी ऐसा लगता है कि बिलासपुर में कलेक्टर के एक ही आदेश को उनके विभागीय मातहत अलग-अलग तरीके से समझते हैं ।
 
व्यापार विहार क्षेत्र में जिस टीम को जिम्मेदारी दी गई है वह खाद्य विभाग की टीम है उन्हें लगता है कि लोडिंग अनलोडिंग जायज है। जबकि आदेश में जिस लोडिंग अनलोडिंग की अनुमति है वह मेडिकल से संबंधित सामान है ऐसे में जिन्हें कार्यवाही करनी है वहीं यदि लॉकडाउन के आदेश को ठीक से नहीं पड़ेंगे और ना समझेंगे तो कार्यवाही कैसे करेंगे।