24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Tuesday, 13 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. पंचांग

आज का पंचांग 14 अप्रैल 
चैत्र शुक्ल द्वितीया, मेष संक्रांति, जानें आज के मुहूर्त
राष्ट्रीय मिति चैत्र 24, शक संवत् 1943 चैत्र शुक्ल, द्वितीया, बुधवार, विक्रम संवत् 2078। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 02, रमजान 01, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 अप्रैल 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि मध्याह्न 12 बजकर 48 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ, भरणी नक्षत्र सायं 05 बजकर 23 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ।
प्रीति योग सायं 04 बजकर 14 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ, कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 48 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 10 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत व त्योहार – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, रमजान (मुस्लिम) मास प्रारंभ, मेष संक्रांति।
सूर्योदय का समय 14 अप्रैल: सुबह 05 बजकर 56 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 14 अप्रैल: शाम 06 बजकर 46 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 57 मिनट तक। अमृत काल सुबह 11 बजकर 58 मिनट से 01 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 05 बजकर 23 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 56 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
आज के उपाय : चंडी पाठ करना होगा शुभ फलदायी।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: