
बिलासपुर: जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 833 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विजय सिंह ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 833 मामले आए हैं। इनमें बिल्हा विकासखंड से 60, कोटा से85, मस्तुरी से 124, तखतपुर से 31, बिलासपुर शहर से 531 तथा अन्य जगह दो मरीज शामिल हैं।