24 HNBC News
24HNBC इवेंट वाले पी एम जय हो
Sunday, 11 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24HNBC  देश में इस समय कोरोना वैक्सीन की उत्सव चल रहा है। तरह-तरह के इवेंट कराने में माहिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ अप्रैल को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग के बाद कहा कि 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती से लेकर 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती तक देश भर में टीका उत्सव मनाया जाए। उनके कहने के बाद उत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं और रविवार 11 अप्रैल से उत्सव शुरू भी हो गया। हालांकि उत्सव मनाने की जो तैयारी शुरू हुई उसमें राज्यों के पास अतिरिक्त वैक्सीन डोज नहीं भेजी गई। उनके पास जितनी डोज उपलब्ध थी उतने से ही उन्हें उत्सव मनाने को कहा गया है।पहले तो बहुत सारे लोग कोरोना की महामारी के बीच उत्सव मनाने की बात को ही गलत बता रहे हैं और तंज करते हुए कह रहे हैं कि पहले आपदा में अवसर था और अब आपदा में उत्सव मनाया जा रहा है। लेकिन जिनको उत्सव मनाने में आपत्ति नहीं है वे भी यह सवाल पूछ रहे हैं कि टीका कहां है कि उत्सव मनाया जाए। देश के कम से कम दस राज्यों में टीके की कमी हो गई है। राजस्थान में सिर्फ एक दिन का स्टॉक है तो पंजाब में भी दो दिन का स्टॉक बचा है। महाराष्ट्र में भी वैक्सीन खत्म होने की कगार पर है तो आंध्र प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में भी वैक्सीन की डोज खत्म है या खत्म होने वाली है। अब सवाल है कि टीका उत्सव के नाम पर चार दिन तक जो अभियान चलना है उसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है, पर जब वैक्सीन की डोज ही नहीं है तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को क्या लगाया जाएगा?